उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को सीएम किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा महानगर महिला मोर्चा देहरादून द्वारा आयोजित “सुषमा स्वराज अवार्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज जी ने बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया । उन्होंने कहा कि सुषमा जी भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति रही है जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु वाली महिला नेत्री भी कहा जाता था। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुषमा जी ने देश में ही नहीं विदेश में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेबाक़ी से अपनी बात दुनिया के सामने रखें। उन्होंने कहा कि जो विजन सुषमा स्वराज जी ने महिलाओं के लिए देखा था, आज केंद्र और राज्य सरकार महिला कल्याण के लिए उसी दिशा में काम करते हुए आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना समेत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उसी दिशा में राज्य सरकार भी महिलाओं के हितों में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण का प्रावधान किया गया है ताकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस राज्य में महिलाओं को बराबरी के अवसर प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, आंचल अमृत योजना, महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना जैसी अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन्होंने कहा कि आने वाले बजट में भी महिला कल्याण के लिए व्यवस्था की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश भर में खेल, शिक्षा, सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश में सरकार विल्कल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित कराने के उद्देश्य से सख्त नक़ल विरोधी कानून लागू किया गया है जिसमें नकल करने वालों के खिलाफ कठोर दंड के प्रावधान किए गए हैं। हमें प्रदेश के युवाओं के लेकर पूरी चिंता है जिसके तहत प्रदेश में सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश में आगामी परीक्षा के लिए कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है।
इस दौरान टिहरी सांसद श्रीमती माला राज लक्ष्मी शाह व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने सुषमा स्वराज जी से जुड़े सस्मरणों को साझा किया।

इस कार्यक्रम में श्रीमती दीप्ति रावत भरद्वाज, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा, श्रीमती राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद, टिहरी लोकसभा, श्रीमती आशा नौटियाल, प्रदेश अध्यक्षा, भाजपा महिला मोर्चा की श्रीमती गीता रावत, प्रदेश महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा, विधायक श्रीमती सविता कपूर, विधायक श्री उमेश शर्मा (काउ), इस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती रुचि भट्ट महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी जी, नेहा शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा, सिद्धार्थ अग्रवाल अध्यक्ष महानगर देहरादून भी उपस्थित रहे।

सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान प्राप्त करने वालों में

वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, लोक जागर पदम श्री बसंती बिष्ट, बिस्मिल्लाह खान लोक गायकी अवार्ड से सम्मानित रेशमा शाह, लोक गायिका श्रीमती संगीता ढौंडियाल, गायनाकोलॉजिस्ट सुमिता प्रभाकर, मशरुम गर्ल दिव्या रावत, वंदना श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा, आशा कार्यकत्री संगीता देवी, लेखिका एवं समाज सेविका भारती पांडेय, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक उमा कोठारी, अनाथ आश्रम संचालिका शशि गंगवार, नर्स आराधना डंगवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना यादव, मंगलेश जैन, आशा नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता रमा गोयल, नर्स वंदना रावत, एनजीओ संचालिका श्रुति कौशिक, संगीता नवानी, बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री कांति बमराडा, आईएएस परीक्षा में 9वी रैंक हासिल करने वाली दिव्या थलवाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर दीपिका उनियाल, डॉ स्वाति आनंद, बबली चौहान शामिल हैं।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *