महिला कांग्रेस व युंका ने महंगाई व अव्यवस्थाओं के विरोध स्वरूप रखा उपवास

सिंगोरी न्यूज: कांग्रेस पार्टी के आहवान पर युवा कांग्रेस पौड़ी व महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीलम रावत के नेतृत्व में प्रदेश में बढ़ती महंगाई व दम तोड़ती व लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ एक दिन का उपवास का कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नीलम रावत व युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि बड़े बड़े वादे करके सत्ता पर काबिज होने वाली सरकार आज कोरोना महामारी मे नियंत्रण करने में असफल रही है और आज जहाँ सबसे ज्यादा लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत है। ऐसे में सरकार की स्वास्थ्य सेवाएँ दम तोड़ रही है।

उपवास में पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस महेश ढौंडियाल,जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह, नवल किशोर, सुरमा देवी, मंजू देवी, राकेश्वरी देवी, पप्पू देवी, बसंती देवी, कांति देवी, सुलोचना देवी, कबूतरी देवी, छोटी देवी, रजनी पूरी, सुनीता देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, सरोजनी देवी, बबली देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, अनिता देवी, कल्पना देवी, कल्पेश्वरी देवी आदि शामिल रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *