पौड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई

पौड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई

खबर मंडल मुख्यालय पौड़ी से है। यहां कांग्रेस ने जोशीमठ में आई भू आपदा पर प्रदेश सरकार को घेरा है। कहा कि भाजपा सरकार आम जनमानस की अनदेखी कर रही है। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक विरोध जताया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष नेगी व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह ने कहा कि जोशीमठ भू आपदा से ग्रस्त है। जनमानस बेहाल है। लेकिन सरकार के द्वारा उनको राहत पहुचाने या उनके विस्थापन की प्रक्रिया का कोई रोडमैप अभी तक नही बनाया गया है। परेशान लोग अपने घर छोड़कर खुले आसमान में रात गुजारने को मजबूर हैं।

सरकार बिना लोगो को विस्थापित किये व बिना मुआवजा दिए बिना उनके मकान और संस्थानो के ध्वस्तीकरण कर रही है। यह किसी अन्याय से कम नहीं है। कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से जोशीमठ के लोगो के साथ खड़ी है। अगर शीघ्र ही जोशीमठ की पीड़ित आमजनमानस को राहत पहुंचाने के लिए सरकार के द्वारा कोई निर्णय नही लिया जाता है तो कांग्रेस व युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरकर जोशीमठ की जनता के स्थायी विस्थापन के लिये हुँकार भरेगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी,गोपाल नेगी,मनमोहन ,वीरप्रताप आर्य,भारत सिंह,श्रीकांत कुमार, अर्जुन गोदियाल आदि मौजूद रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *