शक्ति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकप्रिय कलाकार श्रीमती हिमानी शिवपुरी, श्रीमती आरुषि निशंक, श्रीमती बसंती बिष्ट, श्रीमती संगीता ढोडियाल , डॉ गीता खन्ना, सुश्री चित्रांशी रावत, सुश्री दिलराज कौर, डॉ अलकनंदा अशोक, डॉ रंजना अशोक तथा श्रीमती विभा कपूर सहित उत्तराखंड मूल की अन्य महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शक्ति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया |

कार्यक्रम के दौरान गत 1 वर्ष की उपलब्धियो पर बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं | हमारे सभी विभाग अगले 10 वर्षों के रोडमैप पर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं | हम पर्यटन, कृषि,बागवानी, होमस्टे के क्षेत्र में नई नीतियां एवं योजनाएं लाए हैं | अगले 5 वर्षों में उत्तराखंड की जीएसडीपी दुगनी हो, इसके लिए प्रत्येक वर्ष का एक लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है |

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति का उत्तराखंड निर्माण तथा राज्य के विकास और प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है | राज्य की मातृशक्ति को आगे बढ़ने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है | हमने राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30% का क्षेतिज आरक्षण सुनिश्चित किया | हमने वर्ष 2025 तक 125000 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है | मातृशक्ति हेतु हमने 1 वर्ष में 3 सिलेंडर निशुल्क रिफिल की योजना लागू कर दी है | हम होमस्टे को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे राज्य की महिलाओं को लाभ पहुंचेगा | हमारा प्रयास है कि मातृशक्ति को आगे आने के समान अवसर मिले |

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *