ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को एएसआई ने मारी गोली, हालत गंभीर

देहरादूनः खबर नवीन पटनायक के शासन वाले प्रांत ओडिशा से आई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ब्रजराजनगर में एक पुलिस के एएसआई गोली मारी है। बताया जा रहा है कि नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर ले जाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री नब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर गए थे। जैसे ही कार से उतरने लगे यहीं सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपालदास ने ही नब दास पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

नव किशोर दास ने ओडिशा की झरसागुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *