देहरादूनः उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में मतदान हो गया है। सुरक्षा के हिसाब से प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकारों के क्लब ‘उत्तरांचल प्रेस क्लब’ के कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान आज सुबह ठीक 9ः00 बजे शुरू हो गया। क्लब के सदस्यों में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिला, 10ः00 बजे तक करीब 18 फ़ीसदी मतदान हो चुका है।।
बता दें कि चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री और संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद के लिए हो रहा है। इसके अलावा 09 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचन के जरिए चुने जाएंगे।
अध्यक्ष पद अजय राणा और भूपेंद्र कंडारी मैदान में हैं। महामंत्री पद पर विकास गुसाईं और सुलोचना पयाल तथा संयुक्त मंत्री (महिला पद) के लिए मीना बिष्ट और प्रभा वर्मा चुनाव मैदान में हैं।
इनके अलावा कार्यकारणी के 09 पदों के लिए प्रवीण बहुगुणा, बालमसिंह तोपवाल, लक्ष्मी बिष्ट (मधु बिष्ट), एम. फहीम ‘तन्हा’ , रामानुज , भगवती प्रसाद कुकरेती , मौ. असद खान, विनोद पुंडीर, दया शंकर पांडे, और मंगेश कुमार सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
क्लब के 5 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है । जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रश्मि खत्री , कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दरबान सिंह, संयुक्त मंत्री के लिए राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष के लिए मनीष चंद्र भट्ट और समप्रेषक यानी ऑडिटर के पद के लिए मनोज ज़्याड़ा का निर्विरोध चुनाव हो चुका है।
