पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, समेत कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में आज कई जगहों पर मौसम खराब होने की सूचना है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। मसूरी में गत दिवस जमकर ओले गिरे।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड करीब पांच दिनों तक इस तरह का मौसम बना रह सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। यानी सर्द हवाएं परेशान कर सकती हैं। एहतियातन एलो अलर्ट जारी किया गया है।
तो कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। कहीं गरज के सथ छींटे पड़ सकते हैं। कुल जमा 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों मौसम खराब रहेगा।
photo social media