सिंगोरी न्यूजः सक्षम की बैठक में समाज हित व संगठन की मजबूती को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा हुई। यहां जिम्मेदार पदाधिकारियों को दायित्व भी सौंपे गए। इसमें अनन्त मेहरा प्रान्त प्रचार प्रमुख को फेसबुक, इसट्राग्राम, डॉ मैथ्यू प्रसाद प्रान्त प्रमुख को कला एवं साहित्य, भुवन गुणवंत प्रान्त प्रमुख को क्रीड़ा, दिनेश बिष्ट संयोजक गढवाल मण्डल, उमेश बिष्ट संयोजक जिला अल्मोड़ा को जिम्मेदारियां सौंपी गई। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निर्वहन का संकल्प लिया।
बैठक में राम मिश्रा, प्रीतम कुमार गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, पृथ्वी पाल सिंह रावत उपाध्यक्ष, श्रीमती निशा गुप्ता प्रान्त महिला प्रमुख, श्रीमती दीपा ढ़ोढ़िंयाल प्रान्त सह महिला प्रमुख, वी पी कुकरेती प्रान्त सह सचिव, सत्येन्द्र सिंह जी सह कोषाध्यक्ष के अलावा डॉ मैथ्यू प्रसाद , अनन्त मेहरा, दिनेश बिष्ट पौड़ी, उमेश बिष्ट अल्मोड़ा ने भी भाग लिया।आज 24 मई को ऑनलाइन प्रान्तीय बैठक में पदाधिकारियों द्वारा आगामी जून माह में किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई। डॉ मुरली सिंह ने संचालन किया व डॉ अतुल कुमार गुप्ता व ललित पन्त ने मंत्रोच्चार के साथ बैठक का समापन किया।