सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक शर्मसार करने वाली खबर आई है। जनपद की चौैबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर पत्थर से वार किए। फिलहाल छात्रा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
छात्रा के पिता ने पुलिस केा दी गई तहरीर में बताया कि महाविद्यालय से लौटते हुए लटबो गांव के समीप बस स्टैंड पर एक अज्ञात युवक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा के सिर पर पत्थर से वार किया, जिसमें छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद युवक भाग गया।
छात्रा बुधवार को छात्रा (21) महाविद्यालय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर घर लौट रही थी। इस बीच आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। घायल छात्रा कोबेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।