बारिस बनी आफत, कई जगहों पर फंसे यात्री

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर लोग खासे परेशान हैं। मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने उमस से राहत दी तो पहाड़ में भूस्खलन का खतरा बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे तड़के खोल दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद मलबा आने से हाईवे फिर बंद हो गया। रास्ते में दोनों तरफ सैकड़ों की तादाद में यात्री फंसे हैं। हाईवे को सुबह नौ बजे तक खोलने का प्रयास किया गया। इसके बाद वहां से मलबा हाटाया गया। रास्ते में पत्थर गिरने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्यानाचट्टी व ओजरी मे वाहनों को रोक लिया गया था। हाईवे खुलने के बाद वहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पांच जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिले में बारिश होने का अनुमान है। प्रशासन ने सभी जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *