भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान में क्या गलत है ?


सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का एक बयान इन दिनों चर्चाओं में है। मीडिया घरानों से लेकर खबरनवीस तक इसके अपने ढंग से मायने निकाल रहे हैं। लेकिन सही मायनों में देखा जाए तो भगत के बयान में गलत क्या है। क्या किसी नाम के भरोसे रहने से जन कल्याण की मूल भावना को साकार किया जा सकता है। क्या जिस जनता के वोट से नेता सियासी हनक हासिल करते हैं उनके बीच जाने की बात करना गलत है।
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक टीवी चैनल में बयान दिया कि मोदी लहर के सहारे अब किसी की नैय्या पार नहीं होगी। विधायकों को खुद मेहनत करनी होगी। क्षेत्र में जाकर काम करना होगा। इसे प्रदेश का राजनैतिक हल्कापन ही कहा जायेगा कि इस बयान की दिशा मोड़ कर जनहित के इस बयान को सियासी रंग दिया जा रहा है। विरोधियों को तो मानो मौके पर चैका मिल गया हो। लेकिन सही मायनों में देखा जाए तो इसमें बुरा क्या है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अपने नेताओं व प्रतिनिधियों जनता के बीच जाएं, क्षेत्र में जाकर करें, लोगों के बीच रहें। मोदी लहर के भरोसे रहना इस बार किसी भी मायनों में ठीक नही है। जाहिर तौर पर पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा को 57 सितारे हासिल हुए हैं उसमें मोदी मैजिक ही कमाल रहा है। उस लहर के अलावा दूसरा कोई ऐसा मुद्दा नहीं था जो उस चुनाव को इस कदम एकतरफा कर सके।
प्रदेश में पूरी तरह हाथ से निकली सीटों पर भी रिकार्ड मतों से जीत का भी इतिहास उस मोदी मैजिक में बना है। जब उम्मीदों के उलट परिणाम आते हैं जीतने वाले जीत को मखौल ज्यादा समझने लगते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उम्रदराज हैं, उनका राजनीतिक अनुभव अन्य से कहीं लंबा है। ऐसे मंे उन्होंने जो बात कही है, या जो बयान जारी किया उसके सियासी मायने निकाले जाएं तो वह पूरी तरह से पार्टी और संगठन के पक्ष में हैं। और काफी हद तक उस जनता के भी जिसने उन्हें पिछले विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत थाली में सजाकर दिया है।
सोशल मीडिया पर बयान को गलत ढंग से वायरल किया गया तो प्रदेश अध्यक्ष ने बयान पर स्पष्टीकर जारी कर दिया। जबकि उसकी जरूरत थी नहीं। कहा कि सबको क्षेत्र में जाना पड़ेगा। क्षेत्र में जाकर लोग मेहनत करेंगे, तब लोग उनको वोट देंगे। अब ऐसा नहीं है कि मोदी के नाम पर लोग उनको वोट दे देंगे। बहुत दे दिया मोदी के नाम से वोट। आगे मेहनत करनी पड़ेगी। मैंने यह भी कहा है कि परफाॅरमेंस सबकी देखेंगे। तभी उनके टिकट आएंगे। परफाॅरमेंस सबकी अच्छी रहेगी। सही नजरिए से देखा जाए तो भगत का यह बयान लोकतंत्र के भी हित में और पार्टी नेताओं के भी।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *