सिंगोरी न्यूजः छह साल की जगह तेरह माह के वनवास के बाद पार्टी में लौटे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन आज संगठन महामंत्री अजेय कुमार के समक्ष पेश हुए। और यहां उन्होंने अपनी सफाई पेश की। बताया जा रहा है कि भाजपा में बहाली होने पर चैंपियन जुलूस के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। ये शिकायत पार्टी संगठन को मिली।
वैसे चैंपियन को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने तलब किया था। लेकिन संक्रमण के चलते आइसोलेट हो गए हैं। महामंत्री ने उन्हें सख्त निर्देश दिए हैं। कि ध्यान रहे कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। अपनी सफाई में चैंपियन ने कहा कि उन्होंने कोई जुलूस नहीं निकाला। समर्थक अपने आप पीछे से जुड़ते गए। कहा कि वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। जैसा पार्टी कहेगी आदेशों का पालन होगा।