सिंगोरी न्यूजः एक दुखद खबर आई है। यहां टिहरी के घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई है। और उसमें सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांगड़ा बैंड के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई। गाड़ी का नंबर यूके 09 टीए 0111 है। गाड़ी चमियाला से चली थी और कांगड़ा जा रही थी। मृतक विनोद सिंह उम्र 40 पुत्र सावन सिंह और निवासी ग्राम कांगडा है। दो अन्य सवार शिवराज सिंह, वासु हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।