सिंगोरी न्यूजः पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक से दुखद खबर आई है। यहां के रथुवाढाब-ढोटियाल मार्ग पर गत रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी तेजवीर पुत्र सुरेंद्र गुसाईं और राजेंद्र सिंह रावत पुत्र मनवर सिंह रावत मृतकों में शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक उक्त लोग फरीदाबाद से पौड़ी जिले के विकास खंड रिखणीखाल रथुवाढाब गांव में विवाह समारोह शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार एक गहरी खाई में गिर गई। और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती किया गया है। तेजवीर और राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धनवीर पुत्र प्रेम सिंह गुसाईं, मनोज पुत्र सुभाष व सुनील पुत्र संतराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं।