आराध्य के दर्शनों के लिए बूंखाल कालिंका की चौखट पर उमड़े श्रद्धालु
पौड़ी। (देवेंद्र बिष्ट) राठ क्षेत्र की आराध्य देवी बुंखाल कालिका का वार्षिक मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। माता के दर्शन के लिए लोग सुबह से पंक्तियों में लग गए थे और देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा।
प्रसिद्ध जागर गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के भजन, जागरो ने मेले में समां बांधा।
मेले में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने भंडारे लगाए थे। बता दें कि पूर्व में पशुबली के लिए ख्यात इस मेले में अब देव डोली लाने की प्रथा शुरू हुई है। देश विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को भी काफी मसकत करनी पड़ी।
इस दौरान सड़कों पर जाम की स्तिथि भी बनी। मेले परिसर के बाहर भी सैकडो दुकानें लगी हुई थी। बच्चो के लिए इस बार झूले भी लगाए गए थे। मेले में कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत की प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी डा दीपा रावत मौजूद रही। बड़ी तादाद में यहां लोगों ने अपने आराध्य देवी के दर्शन कर उनका शुभाशीष लिया। बड़ी तादाद में लोगों ने यहां लगे भंडारों का प्रसाद ग्रहण किया।
मेले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,यू के डी केंद्रीय कोषाध्यक्ष मोहन काला, सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।