पौड़ी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

सिंगोरी न्यूजः कांग्रे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसान बिल के विरोध में शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस प्रदर्शन किया। पौड़ी बस अड्डे पर एक दिवसीय धरना दिया। यहां प्रदेश अध्यक्ष भाजपा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर जमकर प्रहार किए। कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल है। और जन विरोधी भी है।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण बनाने से प्रदेश के विकास में अवरोध हुआ है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। कानून व्यवस्था चैपट है। मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार की जद में हैं। कानूनी दांवपेच से बचने का कुप्रयास कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो गई है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के भू-कानून को खत्म कर वर्तमान सरकार ने प्रदेश को पूंजीपतियों और भूमाफिया के हवाले किया जा रहा है।

एआइसीसी सदस्य मनीष खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अब जरूरी हो गया है कि भाजपा को प्रदेश और देश से बाहर खदेड़ा जाए। आईसीसी मेंबर राजपाल बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्त भुल्लर, प्रदेश समन्वयक राजेंद्र शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, प्रदेश सचिव सरिता नेगी, कविंद्र इस्टवाल, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, विनोद दनोशी, दीपक कुकसाल, गौरव सागर, विजय सारस्वत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विजय रतूड़ी ने किया।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *