सिंगोरी न्यूजः कांग्रेसीे नेता लोकसभा चुनाव में गढ़वाल सीट से प्रत्यारी रहे मनीष खंडूरी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिह नेगी ने चौबट्टाखाल विधान सभा के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही वहां कांग्रेस की जन कल्याण की नीतियों को भी सामने रखा।
भ्रमण के दौरान कांग्रेस राष्टीय कार्यकारी समिति सोशल मीडिया के सदस्य मनीष खंडूरी ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हुई है। आर्थिक हालात धराशाही हो चुके हैं और कट्टरप पंथ के नाम पर सामाजिकता भी तार तार हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही जनता के पास एकमात्र ऐसा विकल्प है जो देश को सही दिशा में ले जा सकता है। कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष्ज्ञ केशर सिंह नेगी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों से अब जनता त्रस्त आ चुकी है। प्रदेश हित में यह जरूरी हो गया है। यहां लाॅकडाउन के दौरान कोरोना वाॅरियर के रूप में काम करने वाली कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को मनीष खंडूरी ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता कविंद्र इष्टवाल, हेमंत सुंदरियाल केबल सिंह आदि शामिल रहे।