मीडिया लाइव, देहरादून: आज शाम को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस टिकटों की पहली सूची जारी कर सकती है। इस बात का इशारा दिल्ली में चल रही पार्टी हाई कमान और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया है। उस वक्त उनके साथ नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल मैजूद थे।
हरीश रावत ने बताया कि पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर नामों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। लेकिन कुछ सीटों पर केंद्रीय नेतृत्व के लिए भी विकल्प छोड़े गए हैं। जिस पर भी जल्द मोहर लग जायेगी, ये अब केवल औपचारिकता भर रह गई है। ऐसे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शनिवार शाम तक ज्यादातर सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी। उनके चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर रावत ने गोल मोल जवाब दिया।
इस जानकी के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धड़कने तेज हो गई हैं। ऐसा होना स्वाभाविक भी है।