महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम समेत दर्जनों पर मुकदमे

सिंगोरी न्यूजः महंगाई के खिलाफ गांधी पार्क और घंटाघर पर कांग्रेसियों ने मानव श्रंखला बनाई। इसे अपराध मानते हुए पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं पर मुकदमे भी दर्ज कर लिए हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत कई नेता शामिल हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को महंगाई और पेट्रो पदार्थ की कीमतों में आए उछाल के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता, राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ शहर में प्रदर्शन कर रहे थे। इन दिनों कोरोना का संकट है और कहीं पर भी सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने की मनाही है। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा दसौनी समेत कई कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगी। कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। कोरोना लोग परेशान थे ही, अब केंद और राज्य की ‘ कुछ भी करो ना’ नीति ने आम आदमी और परेशान कर दिया। झूठे मुकदमों से हम डरने वाले नहीं हैं।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *