सुधि त क्वी नि मणदू कै सिणी, बिगर सोचि तोली

देहरादूनः गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी का नया गीत ‘सुधि त क्वी नि मणदू कै सिणि, कुछ त खास होलु मै मा, क्वी त बात होली’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। और हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर बना क्रिएटिव भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें गढ़ रत्न के उक्त मुखड़े का भले ही इस्तेमाल हुआ है, लेकिन संदेश अक्षरशः स्पष्ट और आसानी से समझ में आने वाला है।अर्थ सीधा है कि यूं ही कोई किसी मानता नहीं है। अच्छा करोगे तो जनता तुम्हेें अपना मानेगी। अन्यथा यह दुनिया किसी को भी यूं ही भाव नहीं देती।
सोशल मीडिया पर छाया क्रिएटिव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्र में रखकर बना है। जिसमें लिखा गया है कि कुछ त खास होलु मै मा, क्वी त बात होली। शीर्ष में बाबा केदार हैं जिनके आशीर्वाद के बगैर यहां कुछ भी संभव नहीं हो सकता। यहां गढ़रत्न के रचे मुखड़े के अनुरूप सीएम त्रिवेंद्र रावत को बाबा केदार के शुभाषीश दम पर प्रदेश में हाल में हुए चुनावों में मिली सफलता दिखाई गई है।
गौरतलब है कि जब से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की सत्ता संभाली है, राजनैतिक तौर पर उनका प्रदर्शन अपूर्व तो है ही ऐतिहासिक भी है। ऐसा प्रदर्शन जो किसी और के बूते की बात नहीं है, जिसे वह स्वयं ही दोहरा सकते हैं। सूबे की जिम्मेदारी संभाालने के बाद सीएम त्रिवेंद्र के नेतृत्व में हुए लोक सभा चुनावों की बात करें तो प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा के खाते में गई। उसके बाद पंचायत चुनाव में भी भाजपा को एकतरफा जीत मिली। फिर आए निकाय चुनाव। इसमें अपवादों को छोड़ दें तो मामला पूरी तरह से भाजपा के ही पक्ष में रहा। यानी कुछ निर्दलीयों को छोड़कर मेयर से लेकर पालिका अध्यक्ष, पार्षद सभाषद तक सभी भाजपा के। इस बीच पिथौरागढ़ और थराली में उपचुनाव हुए। इसमें भी सीएम त्रिवेंद्र ने एकतरफा जीत हासिल कर प्रदेश में बेहतर प्रबंधन का प्रमाण दे दिया।
बात चाहे विरोधी दलों की हो या फिर अपनी पार्टी के भीतर के अति महत्वाकांक्षियों की। इस कार्यकाल में हुए चुनावों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जनता ने अपनी मुहर से ऐसा फौलादी कवच दे दिया है जिसे तोड़ पाना फिलहाल तो नामुमकिन ही लग रहा है। लगातार हो रहे विरोधियों के कुप्रयासों को भी स्वयं जनता ने ही औंधे मुंह गिरा दिया। जो सीएम त्रिवेंद्र की लोकप्रियता के बड़े उदाहरण हैं।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहे क्रिएटिव में प्रदेश में हुए चुनावों का अलग अलग विवरण है। हर जीत पर कमल का निशान बना है। और गढ़ रत्न की शानदार लाइनें उस चार चांद लगा रही हैं। खूबी यह कि पुख्ता प्रमाणों के साथ देवभूमि के जननेता की फहत की एक सच्चाई यहां दिख रही है। लब्बो-लुआब यह कि क्रिएटिव पर सीएम त्रिवेंद्र का ऐसा गौरवशाली प्रदर्शन समेटा गया है, जो उन्हें जननेता की कसौटी पर खरा उतार रही है।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *