सिंगोरी न्यूजः सुबह सुबह सूबे छोर से एक दुखद खबर आई है। यहां पिथोरागढ़ के छाना पांडेय गांव में गुलदार एक किशोर को निवाला बना दिया। घटना से गांव मंे मातम का माहौल है और गुलदार का खौफ बना है। वन विभाग ने गंाव में टीम तैनात कर दी है। और परिजनों को तत्कालिक मुआवजे के रू प में 50 हजार की धनराशि दे दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि गुलदार ने छाना पांडेय गांव में 13 वर्षीय किशोरी करिश्मा पुत्री धर्मेद्र राम जब अपनी मां के साथ घास लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने उसपर हमला कर दिया। उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। बाद मे ग्रामीणों ने बच्ची का शव बरामद किया। इस घटना से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है।