सिंगोरी न्यूजः गुरू पूजा यानी शिक्षक दिवस को एक दिवस नहीं बीता कि देश की राजधानी में एक गुरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घ्वारदात को दिल्ली के जनता फ्लैट जीटीबी एन्क्लेव में अज्ञात बदमाशों ने किन्नरों के गुरु एकता जोशी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रविवार की सुबह करीब 9 बजे की है। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह तकरीबन 9 बजे एकता जोशी अपने घर आई थी। यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटनाक्रम में जोशी पर चार गोलियां चली। आनन.फानन में एकता जोशी को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस अब पड़ताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फोटो फाइल।