सिंगोरी न्यूजः अक्षय तृतीया के मौके पर दुनिया के प्रसिद्ध धाम गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि आज के इस अति विशेष अवसर पर श्रद्धालु नहीं पहुंच सके। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह विधान पूरा हुआ।
मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से करीब साढ़े आठ बजे अपने स्थान गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया की।