सिंगोरी न्यूज़: पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल क्षेत्र देवल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम डबरा मजगांव निवासी गोदावरी देवी को आज दोपहर गुलदार ने अपना शिकार बना दिया। बताया जा रहा है कि गोदावरी देवी घर के बाहर खेत में थी इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे मार डाला। घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दहशत ज्यादा लोग गुलदार को मारने की मांग उठा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। चौबटा खाल क्षेत्र में लोगों के बीच उनके सुख-दुख में साथ रहने वाले कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने इस घटनाक्रम पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा एक परिजन को विभाग नौकरी देने की मांग उठाई है।