सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती को भारत रत्न से अलंकृत करने की मांग उठाई है। यह बात उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है।
उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि दोनों ही प्रखर राजनीतिक व्यक्तित्व हैं। उनकी राजनीति से सहमत या असहमत हुआ जा सकता है। इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि सोनिया जी ने भारतीय महिला की सामाजिक गरिमा और सामाजिक समर्पण व जनसेवा के मापदंडों को नई ऊंचाई व गरिमा प्रदान की है।
मायावती जी ने वर्षों से पीड़ित-शोषित लोगों के मन में एक अद्भुत विश्वास का संचार किया है। भारत सरकार को चाहिए कि इस वर्ष इन दोनों को भारत रत्न देकर अलंकृत करे। कई सियासी जानकार इसके अपने अपने स्तर से मायने निकाल रहे हैं।