सिंगोरी न्यूजः हरिद्वार में रेल हादसे की सूचना है। हालांकि अभी पुष्ट खबर नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि यहां पटरी की डबल लेन का टायल हो रहा था। इस दौरान लोग पटरी पर घूम रहे थे। जानकारी के मुताबिक पटरी पर क्षत विक्षत शव हैं। अभी 4 लोगों की मौत की सूचनाएं हैं। इस संदर्भ मंे जानकारी जुटाई जा रही है।
ग्राउंड जीरो से महेंद्र रावत ने बताया कि यहां डबल लेन पटरी पर गाडी का टायल होना था। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी शायद नहीं रही। और गणेश बिहार सीतापुर फाटक के पास यह हादसा हुआ। घटना अभी देर शाम की बताई जा रही है।पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों की शिनाख्त की जा रही है। यहां तीन मोबाइल मिले हैं और एक स्कूटी की चाबी पुलिस को मिली है। इससे पता लगाया जा रहा है। तस्वीरें विचलित कर सकती हैं।