सिंगोरी न्यूज: सूबे के बागेश्वर जगथाना गाव में पुराने घर की मरम्मत के लिए मिट्टी खोदते समय मिट्टी का टीली गिरा और इसमें दबने से दंपती की मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगथाना निवासी देवेंद्र सिंह (31) पुत्र जसौद सिंह और उनकी पत्नी गीता देवी (26) इन दिनों घर की मरम्मत की तैयारी कर रहे थे। इस के लिए घौरागाड़ में वह मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों मिट्टी के नीचे दब गए। जब वह शाम तक घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की। देवेंद्र का नौ साल का लड़का और दो साल की बेटी है। अब ये मासूमबच्चे अनाथ हो गए हैं।