सिंगोरी न्यूजः मकर संक्रांति का पर्व आज है। धर्म नगरी हरिद्वार उषा यानी सुबह से उल्लासित हो गई है। मां गंगा अपने पूरे शबाब पर है।
आज यानी बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म में मकर संक्राति का बहुत महत्व है। इस दिन जप, तप, स्नान और दान करने से विशेष लाभ मिलता है.
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही एक माह से चल रहे खरमास समाप्त हो जाएंगे और विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, सगाई जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
धर्म नगरी हरिद्वार में मां गंगा में स्नान करने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है। इसके अलावा देवप्रयाग में भी श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हो गया है।