सिंगोरी न्यूज: उत्तराखंड कांग्रेस हाईकमान ने पौड़ी जनपद की महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीलम रावत को सौंप दी है। पूर्व अध्यक्ष कमला रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य की ओर से यह नियुक्ति पत्र जारी किया है।
बता दें कि पौड़ी निवासी नीलम रावत लंबे समय से सामाजिक और कांग्रेस पार्टी से जुड़ कर राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। वर्ष 2012 से 2017 वाले नगरपालिका बोर्ड में वह सभासद निर्वाचित हुई।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी हाईकमान वह अपने नेताओं का आभार जताया, साथ ही कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूरी तरह से खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ बतौर एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने पंचायतों से लेकर संसद तक के चुनाव में पार्टी के लिए पूरे समर्पित भाव व निष्ठा से कार्य करती आई हैं। साथ ही पार्टी की विचारधारा को विस्तार देने के भी प्रयास करती रहीं हैं।
जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब संगठन को और अधिक मजबूत करने के दायित्व को एक चुनौती की तौर पर लिया जाएगा। कांग्रेस की विचारधारा शुरू से ही जनपदीय वह जनहित की रही है। उनकी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।