सिंगोरी न्यूजः पुरानी पेंशन बहाली के लिए समस्त जनपद पदाधिकारियों से इस हेतु व्यापक प्रचार अभियान चलाने व समस्त दचे कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सम्मिलित करने का आह्वाहन किया गया।
कर्मचारियों को अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि प्रदेश भर से प्राप्त सुझावों के रुझान से स्पष्ट है कि कर्मचारी इस आंदोलन में निरंतरता चाहते हैं इसके लिए हम सभी पदाधिकारियों को अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन की मांग पर भी कर्मचारी राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध है इस यह स्पष्ट है कि अपनी सबसे आवश्यक मांग में भी वह राष्ट्र के खजाने को बढ़ा रहा है। पोस्टकार्ड खरीद से सरकार की आय में वृद्धि भी होगी। और पुरानी पेंशन की मांग भी सरकार के कानों तक पहुंचेगी। गढ़वाल मण्डलीय अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि अभी कोरोना काल है इसी कारण निवेदन की प्रक्रिया गतिमान है। यदि निवेदन से बात नही बनी तो आंदोलन को सड़कों पर भी पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा।
कुमाउं मण्डल अध्यक्ष कपिल पांडे ने कहा कि मजबूत इरादे के साथ पुरानी पेंशन की लड़ाई को लड़ना आवश्यक है। इस उद्देश्य के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर कार्य करना मोर्चे के ध्येय नही है। हम केवल पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि संयुक्त मोर्चा द्वारा विगत कई महीनों से पुरानी पेंशन बहाल हेतु कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
बैठक में मोर्चा के प्रांतीय कार्यकारिणी, कुमाऊँ और गढवाल मण्डल के साथ-साथ जनपदीय पदधिकारियौ की उपस्थिति रहे, कपिल पांडे, त्रिभुवन बिष्ट, राजेन्द्र शर्मा, राजीव कुमार, रेनु डांगला, देवेंद्र बिष्ट , प्रवीण भट्ट ,योगिता पन्त, इंदुवर जोशी, निर्मला थापा, नरेंद्र विष्ट, कविता कोटनाला, सीमा, पार्वती रावत, अशोक चैहान, प्रदीप कुमार, दीपक गोडियाल, इमरान, राकेश रावत,मनोज भण्डारी,माखन सिंह, सौरव नौटियाल, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।