देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने दो प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश सचिवों को दायित्व सौंपे हैं।
नए आदेशों में राजेश सिंह राजा कोली व बीरेंद्र सिंह कोली को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मान सिंह कोली व बचन सिंह कोली को प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रति नव नियुक्त पदाधिकारियों की निष्टा का सम्मान करते हुए कहा कि आशा है आप अपने दायित्वों का निष्टा पूर्वक निर्वहन करते हुए मा श्रीमती सोनिया गांधी मा राहुल गांधी, गणेश गोदियाल, नितिन राउत, एवं मा श्री प्रमोद कुमार जी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप एससी विभाग के माध्यम से उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।