पौड़ी व्यापार संघ चुनाव, अध्यक्ष पद पर हेमेंद्र रहे विजयी

सिंगोरी न्यूजः पौड़ी व्यापार संघ चुनाव में हुए मतदान के बाद परिणाम घोषित हो गया है। इसमें 938 वोटरों में अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर हेमेंद्र सिंह नेगी विजयी रहे, और कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप गुसाई ने जीत दर्ज की है। चुनाव अधिकारी राम सिंह रावत देवेंद्र व कमल किशोर रावत की देखरेख में हुए चुनाव में व्यापार संघ के 938 प्रत्याशियों ने मतदान किया

अध्यक्ष पद पर 406 मत हासिल कर हेमेंद्र लवली विजेता रहे। 394 मतों के साथ विनय दूसरे तथा 127 वोटों के साथ धर्मवीर सिंह रावत तीसरे स्थान पर रहे।
कोषाध्यक्ष पद पर कुल 938 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 599 वोट हासिल कर कुलदीप सिंह गुसाईं विजेता बने। और 321 वोटों के साथ कांता प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे। सचिव पद पर देवेद्र सिंह निर्विरोध विजयी हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। विजेता प्रत्याशियों ने शहर के व्यापारी हितों का संकल्प लिया।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *