उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल सीमा पर शहीद हो गया है। सियाचिन में देश के लिए अपना फर्ज निभाते हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी 24 वर्षीय, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह के शहीद होने की दुःखद खबर आई है। बता दें कि उत्तराखण्ड के वीर जवान देश के लिए अपनी शहादत देते रहे हैं। इसीलिए उत्तराखण्ड को वीर भूमि भी कहा जाता है।
आज फिर एक जवान ने देश सेवा में अपने प्राण समर्पित कर दिए हैं। इस जवान के बलिदान को देश शत-शत नमन करता है। जवान की शहादत की खबर पर लोग ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने जैसे भाउक शब्दों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इसके अलावा शहीद के परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना कर रहे हैं। साभार मीडिया लाइव।