सिंगोरी न्यूजः पौड़ी शहर में कोरोना का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है। एहतियातन प्रशासन ने पहले अपर बाजार और अब विकास मार्ग को सील कर दिया है। शुक्रवार की सुबह तो बाजार आवाजाही सामान्य रही। लेकिन जैसे ही दोपहर में यहां कोरोना पाॅजिटिव केस होने की जानकारी मिली। यहां लोगों में अफरातफरी मच गई। विकास मार्ग पर वाले बाजार की दुकानों की शटर गिरने शुरू हो गई। प्रशासन की एंबुलेंस आई आई और संक्रमित मामलों केा उपचार के लिए केयर सेंटर भेजे गए।
बता दें कि कुछ दिवस पूर्व प्रशासन ने अपर बाजार को संक्रमण के मामलों के कारण सीज किया था।