सिंगोरी न्यूजः विगत कई दिनों से पौड़ी में संचालित हो रहे राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान को बंद करने की सूचनाएं थी। और उसके विरोध में लोग आक्रोशित थे। पिछले दिनों नागरिक संघर्ष समिति ने मुख्यालय में इस बाबत प्रदर्शन भी किए। लेकिन अब एक राहत भरी खबर आ रही है। संस्थान को बंद करने फैसला शासन ने वापस ले लिया है। क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने इस बारे में जानकारी दी कि वह अपनी विधान सभा में ऐसा नहीं होने देंगे जिससे यहां का अहित हो।
उन्होंने बताया कि पौड़ी के पाॅलिटैक्निक वाली स्थ्तिियों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। उन्होंन बताया कि मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निकल संस्थान, जिसमें वर्तमान में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। उसे बंद नहीं किए जाने की प्रक्रिया हो रही है। संस्थान के स्थानांतरित होने से क्षेत्र की जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल ही पॉलिटेक्निक संस्थान को यथावत रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब पाॅलिटैक्निक पौड़ी में पूर्व की भांति संचालित होता रहेगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सारी स्थितियां समझते हैं।