यौन शोषण के आरोपी भाजपा विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

सिंगोरी न्यूजः महिला के यौन शोषण के आरोप से घिरे भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ कांग्रेस भी मैदान में उतर गई है। सूबे की राजधानी मंे शनिवार को कांग्रेसियों ने कार्रवाई की मांग की। आज रविवार को पौड़ी में कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक का पुतला दहन किया। यहां कांग्रेसियों ने कहा एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी तरफ आज बेटियां इनके प्रतिनिधियों से सुरक्षित नहीं है ।
पौड़ी जिला कार्यालय में कांग्रेसी एकत्र हुए और यहां पहले भाजपा सरकार के साथ ही द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा प्रदेश में लगातार महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं जो साफ साफ भाजपा की नाकामी को दर्शाते हैं। भाजपा एक ओर सिंद्धातों की बात करती है। वहीं उसके विधायक यौन शोषण जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में यहीं अंतर स्पष्ट हो जाता है। जोरदार नारेबाजी के साथ ही कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक का पुतला आग के हवाले किया।


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, कार्यकारी नगर अध्यक्ष अनूप कण्डारी, नगर अध्यक्ष सेवादल युध्वीर सिंह रावत, जिला महासचिव विनोद नेगी, जिला सचिव अजय राणा, शुभम रावत, सलमान, शोभी खान, निखिल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *