दूरस्थ न्याय पंचायत कोलाखाल में दिखा कांग्रेस स्थापना दिवस का उत्साह


पोखड़ा विकासखंड के दूरस्थ न्याय पंचायत कोला खाल में कांग्रेस जनों ने पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस मनाया कार्यक्रम में अखिल भारतीय काग्रेंस कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस के सगंठनात्मक चुनाव प्रभारी राजपाल सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता के आंदोलन से जन्मी में पार्टी है। 28 दिसंबर 1885 को बम्बई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नींव रखी गई थी, तब से आज तक इन 136 वर्षों में इस दल ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर स्वतंत्रता आंदोलन में भारत को स्वतंत्र कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने अपने प्राण न्यौछावर किये वहीं आजादी के बाद आधुनिक भारत के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, तथा देश की एकता व अखण्डता को बनाएं रखने के लिए अपने कार्यकर्ताओं सहित शीर्ष नेतृत्व के प्राणों का बलिदान भी दिया।
राजपाल बिष्ट ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी। महात्मा गाँधी की हत्या और सरदार पटेल के निधन के बाद जवाहरलाल नेहरु के करिश्माई नेतृत्व में पार्टी ने पहले संसदीय चुनावों में शानदार सफलता पाई और पहले प्रधानमंत्री के तौर पर नेहरूजी ने धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक समाजवाद, गुटनिरपेक्ष विदेश नीति तथा सर्वोदय और अन्त्योदय को सरकार का मुख्य आधार बनाया जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ।और आज भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहचान बनी हुई हैं।
राजपाल बिष्ट ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के संग्राम से जन्मी कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज हम सब भारतवासी एवं कांग्रेसजनों को मिलकर राष्ट्हित और समाज के उस साझी विरासत के मानवीय मूल्यों के रक्षार्थ सजग रहना होगा जिस राष्ट् और समावेशी समाज की कल्पना हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों ने की थी, और जिस पर पिछले कुछ समय से सत्ताधारी प्रतिष्ठान हमलावर हो रखे हैं।।

उन्होंने कांग्रेसजनों और प्रदेशवासियों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस की कोटिश बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी।।
कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, विकास खंड अध्यक्ष अरुणोदय बिष्ट, महामंत्री विजेंद्रदर्शन रावत, न्याय पचांयत कोला प्रभारी राजेश कुमार, अर्जुन सिंह नेगी, श्रीमती पुष्पा देवी क्षेत्र पंचायत गडरी, श्रीमती सरोजनी देवी ग्राम महिला मंगल दल कोलाखाल, श्रीमती देवेश्वरी देवी ग्राम महिला मंगल दल कोला, श्री संजय सिंह , प्रधान गडरी हर्षपाल सिंह नेगी, प्रधान कोला श्री सुदर्शन बडोला, प्रधान कुण्ज श्री ताजवीर सिंह, आदि लोगों ने बैठक को सम्बोधित किया।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *