प्रीतम बोले, देश में सरेआम रौंदा जा रहा है संविधान

सिंगोरी न्यूजः प्रदेश कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हुई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला साधते हुए कहा कि देश में संविधान को रौंदा जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न की स्थिति गंभीर हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी को इस नुकसान का हिसाब देना ही होगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने की अपील की। कहा कि भाजपा की अराजकता का विरोध करने के लिए संगठन को मजबूत बनाना देश हित में भी बहुत जरूरी हो गया है। कांग्रेस देश की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी। भाजपा की जन विरोधी नीतियों और कांग्रेस के एजेंडे को लेकर फरवरी और मार्च में हर विधानसभा में जागरूकता कार्यक्रम होने हैं। वहां पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व राज्य मंत्री मुकेश मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन, अलका पाल, अरुण चैहान, इंदुमान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, मनोज जोशी, जिलाध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा, संजय जायसवाल, राशिद फारुखी, उमा वात्सल्य समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *