थल-मुनस्यारी मार्ग पर मुवानी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसमें सवार सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत व दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दौरान हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा-अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। आज सुबह करीब 6 बजे हुआ है। मृतकों में दो नेपाली पुरोहित भी शामिल हैं।