सतपुली में झील बनेगी रोजगार का बड़ा साधनः महाराज

सिंगोरी न्यूजः सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इसके तहत पोखड़ा व एकेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की चैबट्टाखाल में बैठक लेकर सदस्यता प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। डिग्री कालेज सभागार में आयोजित बैठक में महाराज ने कहा कि संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी। कार्यकताओं की बदौलत ही यह लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत मिली है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।।

उन्होंने 50 सदस्य बनाने वाले सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सतपुली में झील बनने से रोजगार का एक बड़ा साधन उपलब्ध हो जाएगा। स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यहां पैराग्लाइडिंग और अन्य गतिविधियों को भी शुरू किया जाएगा। इस मौके पर कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। बैठक के बाद शहीद लांस नायक संदीप थापा और भाजपा नेता सुषमा स्वराज को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पर्यटन मंत्री के बेटे सुयश महाराज, दर्जाधारी वीरेंद्र बिष्ट, सोबन सिंह, जिला महामंत्री नीरज पांथरी, राजपाल रावत, सुमनलता ध्यानी, देवेंद्र भट्ट, महिपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *