सिंगोरी न्यूजः उत्तराखंड के पौड़ी जनपद की नयारघाटी में पैराग्लाइडिंग ट्रायल के दौरान एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया। गंभाीर रूप से घायल पैराग्लाइडर को नजदीक हंस अस्पताल में लाया गया। उसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को नयार घाटी के बिलखेत में पैराग्लाइडिंग ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान लैंडिंग करते समय एक पैराग्लाइडर शुभांग शरण रतूड़ी हादसे का शिकार हो गए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें द हंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एअरलिफ्ट कर देहरादून के हायर सेंटर पहुंचाया गया।