खबर हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र की है। यहां एक गांव में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका की चाची का भाई है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। और वही से वह अचानक लापता हो गई। देर रात परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि सूरज नाम का व्यक्ति उसके साथ देखा गया। पुलिस ने उस पर सख्ती दिखाई तो उसे स्वयं हीबच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। सूरज की निशानदेही पर बच्ची का शव खेत से बरामद कर लिया गया।