सिंगोरी न्यूजः भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो पौडी़ गढ़वाल द्वारा राइका जगतेश्वर पाबो पौडी़ गढ़वाल में भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राइका जगतेश्वर के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बेहतर जानकारी युक्त कार्यक्रम के लिए अयोजक बधाई के पात्र हैं। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां एक ओर दूसरे राज्यों की सांस्कृतिक पहचान की जानकारी होती है। इस दरमियान निबंध, पेंटिंग, रंगोली, तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन भी हुआ। स्पद्धाओं के विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए गए। संस्कृति के विविध रंगों को उकेरती यहां एक प्रदर्शनी भी लगी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी। परम सांस्कृतिक दल पौडी़ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी। उसके बाद स्थानीय स्तर पर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में लीलाधर पांडे प्रदर्शनी अधिकारी, हेमंत कुमार किशन नेगी रजनीश सेमवाल दिवाकर पोखरियाल चंद्रप्रकाशा शमशुद्दीन सिद्धिकी ।सोनिया नेगी फौजिया बानो रजनी नेगी अंजना संतोषी शशि पंत विकास नेगी पंकज रावत अनुसूया नौटियाल सहित बड़ी तादाद में लोग उपस्थित रहे। संचालन श्री हर्ष वर्धन भट्ट ने किया