सिंगोरी न्यूजः देश की राजधानी से एक दुखद खबर आई है। यहां एम्स अस्पताल में संक्रमितों का उपचार कर रहे डाक्टर विाकस सोलंकी उम्र 35 वर्ष आज कोरोना से लड़ते हुए अपनी जिंदगी की जंग हार गए। वह कुछ समय पूर्व सक्रमित हुए थे। डाक्टर सोलंकी हिसार के रहने वाले थे। 2012 में एम्स से ही उन्होंने एमबीबीएस किया था।
एम्स प्रशासन के मुताबिक 2 माह पहले वह संक्रमित हो गए थे। कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। देश की राजधानी दिल्ली में अभी तक 27 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो चुकी है। photo file