खबर बागेश्वर से है। यहां एक महिला अपनी बहू के साथ घास के लिए जंगल गई थी। यहां घास काटते हुए महिला का पांव चट्टान से फिसला और वह गहरी खाई में गिर गई। बहु ने घर वालों को सूचना दी। रेस्क्यू किया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुच गई है। मृतक महिला का नाम हीरा देवी, उम्र 55 पत्नी भूपाल सिंह कठायत था।