सिगोरी न्यूजः नैनीताल से एक दुखद खबर आई है। यहां एक बीटैक के छात्र ने खुद को गोली मार कर जान गंवा दी है। यह कैसे और क्यों हुआ इस बोरमे ं फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक खुदकुशी करने वाला मृतक का नाम वैभव शर्मा था और उसके पिता विवेक शर्मा यहीं कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है कि वह भीमताल स्थित ग्राफिक एरा में बीटेक का छात्र था।
पुलिस ने बताया कि युवक ने शुक्रवार को तड़के 3.30 बजे घर पर रखी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।