पैठाणीः ताराकुंड में हादसा, दो युवकों की मौत, पल्ली में कोहराम

खबर जनपद पौड़ी के पैठाणी थाना क्षेत्र की है। यहां स्थित आराध्य स्थल ताराकुंड में एक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पल्ली गांव के युवक रविवार के दिन तारा कुंड गए थे। यहां तालाब में उतरे तो अत्यधिक पानी भरा हुआ है। उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं हुआ। इसी दौरान दलदल में पैर फिसलने से दोनों तालाब में डूब गए। स्थानीय लोगों ने उनके शवों को तालाब से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान सुब्रत नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी व रविन्द्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी ग्राम पल्ली के रुप में हुई। हादसे से पल्ली गांव में मातम पसर गया है।
मृतकों की पहचान सुब्रत नेगी (उम्र 14 वर्ष) पुत्र सोहन सिंह नेगी व रविन्द्र सिंह (उम्र 16 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी ग्राम पल्ली पट्टी कंडारस्यू (पैठाणी) के रुप में हुई। हादसे से पल्ली गांव में मातम पसर गया है।

हादसे पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि तारा कुंड में डूबने के कारण सबर्थ सिंह पुत्र श्री सोहन सिंह तथा रविंद्र सिंह पुत्र श्री नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम पल्ली, पट्टी कंडारस्यू (पैठाणी) के आकस्मिक निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।
यह खबर सुनकर मन गहरी पीड़ा में है। ईश्वर से दोनों बच्चों की पुण्य आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *