सिंगोरी न्यूजः देहरादून से कोटद्वार जा रही एक टैक्सी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्सत हो गई जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। और एक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कांग नहर के पास हुई। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह रामपुरचाठा पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। टैक्सी में तीन लोग सवार थे। यहां यह वाहन नगर में जा गिरा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को नहर से बाहर निकलवाया। मृतकों में देहरादून की दीपनगर नेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य शामिल हैं। अनिल कुमार 48 वर्ष घायल हैं वह वाहन चालक हैं।