सिंगोरी न्यूजः युवा शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर पौड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। कंडोलिया मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, अनूप देवरानी, प्रदीप भट्ट, मयूर भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोशन रावत, शोभित ध्यानी, शुभम रावत, दीपक गुसांई आदि शामिल रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों को राष्टीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा है कि
संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति और ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले प्रकांड विद्वान, महान दार्शनिक, विचारक और युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत “युग प्रवर्तक” स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ-अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रदेश के सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, भारत के उस महान सपूत का श्रद्धापूर्वक स्मरण करें और उनके विचारों को अपने आचरण में लाने का संकल्प लें।
इसके अलावा अन्य जगहों पर भी “युग प्रवर्तक” की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।