सतपुली में कांग्रेसी नेता राजपाल बिष्ट के आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

पौड़ीः कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो गई है। इस यात्रा में शामिल रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर की यात्रा पूरी करके सतपुली पहुँचे तो यहां काँग्रेसजनो ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर भ्रमण में भी आम लोगों ने उनका अभिवादन यिका। जोरदार नारों के साथ पूरे नगर में भव्य रैली निकाली गई।

इस स्वागत कार्यक्रम में राजपाल बिष्ट जी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने देश के लोगो को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। कहा कि कां्रग्रेस की हमेशा से ही सभी लोगो को साथ लेकर चलने की जो परम्परा रही है उसको बल मिला है। अब इस यात्रा की तर्ज़ पर “हाथ से हाथ जोड़ो“कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होना है उसका भी शुभारंभ भी किया गया।
कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष अरूणोदय बिष्ट, पंकज पोखरियाल, विकास रावत, सुरजन रौतेला, कीरत रावत, माया गुसाईं, आरती रावत, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह,प्रदेश महासचिव आशीष नेगी,विधानसभा अध्यक्ष रोहन नेगी,अमित नेगी, आदि लोग मौजूद रहे।

About The Singori Times

View all posts by The Singori Times →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *